जय जिनेन्द्र,
सभी जैन बंधुओं को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनायें
आज के युग में हर समय जिनवाणी को साथ में ले कर चलना संभव नहीं हैं परन्तु यात्रा के दौरान जिनवाणी को साथ में रखना भी आवश्यक हैं। अतः इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए "जैन-लोक" (JainLok) Android App तथा jainlok.com वेबसाइट का निर्माण किया गया हैं एवं महावीर जयंती (17 अप्रैल 2019) के शुभ अवसर पर शुभांरभ किया गया | इस एप्लीकेशन एवं वेबसाइट की सहायता से आप जैन आरती, भजन, पूजा, स्तुतियों, स्त्रोत्र, चालीसा एवं जैनधर्म से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
"जैनलोक" जैन धर्म से जुड़े रहने के लिए एक छोटा सा माध्यम हैं एवं जैनलोक का मुख्य उद्देश्य तीर्थयात्रियों को यात्रा का उचित मार्गदर्शन कर उनकी यात्रा को सुलभ व सुविधाजनक बनाना है तथा जैन तीर्थक्षेत्र का सतत प्रचार करना हैं । "जैन-लोक" पर आप जैन तीर्थक्षेत्र , मंदिर, धर्मशाला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं निकट के अन्य क्षेत्रों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.
प्रमुख बिंदु:-
सभी महत्वपूर्ण पूजा
महत्वपूर्ण जैन आरती
सभी 24 चालीसा
250+ जैन भजन
सभी महत्वपूर्ण स्त्रोत्र
सभी तीर्थंकर की विस्तृत जानकारी
जैन धर्म की विस्तृत जानकारी
सभी महत्वपूर्ण जैन तीर्थक्षेत्र , मंदिर एवं धर्मशाला की जानकारी
खोज की कार्यक्षमता
नोट: कृपया एप्लिकेशन को अद्यतन (इनस्टॉल) करने से पहले एप्लिकेशन का डेटा साफ़ करें।
यहाँ पर संगृहीत पठन सामग्री एवं अन्य जानकारी में यदि कोई त्रुटी हो तो मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ एवं आपसे निवेदन करता हूँ कृपया आप jainlokindia@gmail.com पर ईमेल करके मुझे इससे अवगत करवाए, ताकि मैं उसे सुधार कर सही जानकारी प्रस्तुत कर सकू ।
इस एप्लीकेशन को और भी बेहतर बनाने के लिए हम आप के सहयोग की अपेक्षा रखते हैं तथा यदि आपके पास किसी अन्य जैन तीर्थक्षेत्र, मंदिर, धर्मशाला की जानकारी हैं तो आप मुझे ईमेल भेज सकते हैं ।
धन्यवाद्,
डॉ. कमल कुमार सेठी
jainlokindia@gmail.com
Latest Version
1.2Uploaded by
Quang Linh Nguyễn
Requires Android
Android 4.0.3+
Category
Free Books & Reference AppContent Rating
Everyone
Report
Flag as inappropriateLast updated on Jan 17, 2020
More Content
